एसपीजी के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का निधन, 61 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स
स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स के डायरेक्टर अरुण कुमार सिन्हा का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। एसपीजी देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है। 61 वर्षीय अरुण कुमार सिन्हा 1988 के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
उन्हें हाल ही में एक साल का विस्तार दिया गया था। अरुण कुमार सिन्हा 2016 से एसपीजी चीफ के पद पर तैनात थे। उन्हें लिवर में दिक्कत के चलते 4 सितंबर को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
सिन्हा ने अपनी पढ़ाई झारखंड से की थी। वे केरल पुलिस में कई अहम पदों पर रहे। उन्होंने डीसीपी, कमिश्नर, रेंज आईजी, इंटेलिजेंस आईजी और एडमिनिस्ट्रेशन आईजी जैसे पद संभाले।