एसपीयू ने 14 कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा का परिणाम किया जारी
HNN/ मंडी
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने एसपीयूसीईटी-2024 के अंतर्गत 14 कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बता दें कि प्रवेश परीक्षाएं 10 से 19 जून तक आयोजित की गई थी।
परीक्षा परिणाम उम्मीदवारों की लॉगिन आईडी पर अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवार अपनी लॉगिन आईडी में पासवर्ड डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा परिणाम बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए, एमए (इंगलिश, हिंदी, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस), एमकाॅम, एमएससी (फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी व मैथमेटिक्स) का जारी किया गया है।
उम्मीदवार आगामी प्रक्रिया की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.spumandi.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।