Loading...

एसपीयू मंडी ने जारी किया प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल, इस दिन से शुरू…

PARUL • 4 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी द्वारा स्नातक और स्नातकोत्तर की प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रवेश परीक्षाएं 9 से 19 जून तक आयोजित की जाएंगी। इन प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र भरने पात्र वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

उम्मीदवार विवि की वेबसाइट https://www.spumandi.ac.in/ admission portal पर जाकर ऑनलाइन एडमिशन 2024-25 में लाॅगिन आईडी पासवर्ड डालकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कुल सचिव एसपीयू मंडी ई. सुनील वर्मा ने यह जानकारी दी है। उम्मीदवारों की कम संख्या होने के कारण एमटीटीएम, पीजीडीसीए और एमए अर्थशास्त्र की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की जा रही है।

जिनके प्रवेश अब क्वालिफाइंग एग्जाम की मैरिट के आधार पर ही होगी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी एमएससी भौतिकी, वनस्पति विज्ञान, प्राणीशास्त्र, रसायन विज्ञान, गणित, एमए अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, एम काॅम, एमसीए, एमबीए, बीबीए, बीसीए और बीएड की प्रवेश परीक्षा करवाने जा रही है।