Loading...

एसपीयू मंडी ने प्रवेश परीक्षा के लिए स्थापित किए इतने परीक्षा केंद्र…

Ankita • 7 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) ने प्रवेश परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए है। बता दें 9 से 19 जून तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। बीएड की प्रवेश परीक्षा 9 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी और इस परीक्षा में 2738 परीक्षार्थी बैठेंगे जबकि एमबीए की 10 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होने वाली परीक्षा में 151 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

बीसीए की 14 जून को 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होने वाली परीक्षा में 243 परीक्षार्थी और एमसीए की 14 जून को 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होने वाली परीक्षा में 80 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसी तरह बीबीए की 14 जून को दोपहर बाद 3 बजे से सायं 5 बजे तक होने वाली परीक्षा में 98 परीक्षार्थी और एमए अंग्रेजी की 15 जून को 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होने वाली परीक्षा में 156 परीक्षार्थी बैठेंगे।

एसपीयू प्रशासन द्वारा परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड व अन्य सूचनाएं विशाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं।

प्रवेश परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र
एसपीयू द्वारा एसपीयू मंडी विवेकानंद भवन, एसपीयू मंडी मंडव कॉम्पलैक्स, वीजीसी मंडी, ब्वायज स्कूल मंडी, आईटीआई मंडी, एमसीएम डीएवी कांगड़ा, गवर्नमैट पाॅलिटैक्निक हमीरपुर, गवर्नमैंट काॅलेज संजौली शिमला, गवर्नमैंट काॅलेज सरकाघाट, जीएसएसएस कुल्लू, जीडीसी कुल्लू और गवर्नमैंट काॅलेज जोगिंद्रनगर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।