Loading...

एसपीयू मंडी ने यूजी और पीजी की अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए डेटशीट की जारी

Ankita • 24 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी ने यूजी और पीजी अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए अंतिम डेटशीट का शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र-छात्राएं डेटशीट के मुताबिक अपनी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्रों में होंगी।

सुबह के सत्र में परीक्षाओं का समय 9:30 से 12:30 बजे तक होगा। जबकि सायं के सत्र में परीक्षाएं 2:00 से लेकर 5:00 बजे तक आयोजित होंगी। बता दें पहले और तीसरे सेमेस्टर के नियमित छात्र-छात्राओं और दूसरे और चौथे सेमेस्टर की रिअपीयर परीक्षाएं 6 मार्च से लेकर 18 अप्रैल तक चलेंगी।

पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हो रही हैं और 27 मार्च तक चलेंगी। जबकि दूसरे और चौथे सेमेस्टर की रिअपीयर परीक्षाएं 28 मार्च से 18 अप्रैल तक चलेंगी।