एसपीयू मंडी में गेस्ट टीचर के भरे जाएंगे इतने पद, इस दिन होगा इंटरव्यू….
HNN/ मंडी
सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में गेस्ट टीचर के 35 पद भरे जाएंगे। यह सुनहरा मौका सिर्फ पीएचडी और नेट पास युवाओं के लिए है। आवेदन पत्र के साथ मार्कशीट, प्रमाण पत्र, डिग्री और अन्य दस्तावेजों लाने होंगे।
गेस्ट टीचर की नियुक्ति पूरी तरह से अस्थायी आधार और एक सेमेस्टर के लिए है। गेस्ट टीचर किसी भी स्तर पर नियमितीकरण, स्थायी पद का कोई अधिकार नहीं है। योग्यता यूजीसी के अनुसार होगी।
विवि में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, अंग्रेजी, योग, ईवीएस, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, बॉटनी, जूलॉजी, पर्यावरण विज्ञान मैनेजमेंट, हिस्ट्री और पब्लिक में गेस्ट टीचर रखे जाएंगे। उन्हें 35,000 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।
इस दिन होंगे वॉक इन इंटरव्यू………
- 23 जुलाई को सुबह 11 बजे केमिस्ट्री, मैथ, अंग्रेजी और योग, ईवीएस के साक्षात्कार होंगे। 12 बजे केमिस्ट्री, 1 बजे इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री और 3 बजे कंप्यूटर साइंस के लिए साक्षात्कार होंगे।
- 24 जुलाई को सुबह 11 बजे बाॅटनी, 12 बजे जूलॉजी, 1 बजे एनवायरनमेंट साइंस के साक्षात्कार होंगे।
- 25 को सुबह 11 बजे मैनेजमेंट, 12 बजे इतिहास और एक बजे पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के लिए साक्षात्कार होंगे।
- साक्षात्कार प्रो कुलपति कार्यालय में होंगे।