लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एसपीयू मंडी में यूजी कक्षाओं की बढ़ाई गई दाखिले की तिथि

NEHA | 12 सितंबर 2024 at 1:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने यूजी कक्षाओं में दाखिले की तिथि को बढ़ाकर 18 सितंबर कर दिया है। इससे उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है जो अभी तक किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाए थे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों के विशेष अनुरोध और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, दाखिला तिथि को फिर से बढ़ा दिया है। यह सुनिश्चित किया है कि सभी इच्छुक छात्र-छात्राएं इस अवसर का पूरा लाभ उठा सकें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सभी छात्रों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस अवधि के भीतर अपने दाखिले की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि आगे किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री कोर्स के छात्र-छात्राओं को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए गोल्डन चांस दिया है। यूजी डिग्री कोर्स में बीए, बीएससी, बी कॉम और शास्त्री कोर्स के विद्यार्थियों को वार्षिक प्रणाली के तहत यह मौका दिया गया है। परीक्षा के इस विशेष मौके लिए विद्यार्थियों को पांच हजार की फीस चुकानी होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]