Loading...

एसपीयू मंडी में विभिन्न विषयों के काेर्सिज की प्रवेश परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी…

Ankita • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी इस बार खुद 18 विषयों के काेर्सिज की प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाएगा। जिसके लिए शेड्यूल जारी हो गया है। प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन करने के लिए 6 मई से विवि का पोर्टल खुल जाएगा जोकि 27 मई तक खुला रहेगा।

पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए फार्म भर सकेंगे। बता दें प्रवेश परीक्षाएं 9 जून से लेकर 19 जून तक होंगी। मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अलावा अन्य जिलों के विद्यार्थी भी प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

परीक्षा का शेड्यूल…..
बीएड 9 जून सुबह 11: 00 से 1:00 बजे, एमबीए 10 जून सुबह 11:00 से 1:00 बजे, एमटीटीएम 10 जून सायं 3:00 से 5:00 बजे, बीसीए 14 जून सुबह 11:00 से 1:00 बजे, एमसीए 14 जून सुबह 11:00 से 1:00 बजे, बीबीए 14 जून सुबह 11:00 से 1:00, पीजीडीसीए 14 जून सुबह 11:00 से 1:00, एमए अंग्रेजी 15 जून सुबह 11:00 से 1:00 बजे, एमए हिंदी 15 जून सुबह 11:00 से 1:00, एमएससी जूलॉजी 17 जून सुबह 11:00 से 1:00, एमएससी मैथमेटिक्स 17 जून सुबह 11:00 से 1:00, एमएससी बॉटनी 17 जून सायं 3:00 से 5:00 बजे, एमकॉम 17 जून सायं 3:00 से 5:00, एमएससी केमिस्ट्री 19 जून सुबह 11:00 से 1:00, एमए राजनीतिक शास्त्र 19 जून सुबह 11:00 से 1:00, एमएससी फिजिक्स 19 जून सायं 3:00 से 5:00, एमए हिस्ट्री, 19 जून सायं 3:00 से 5:00, एमए अर्थशास्त्र 19 जून सायं 3:00 से 5:00 बजे।