एसपी मंडी ने नाबालिग आत्महत्या मामले में दो पुलिस अधिकारियों के किए तबादले
HNN/ मंडी
जिला मंडी के गोहर में नाबालिग युवती आत्महत्या मामले में एसपी मंडी ने दो पुलिस अधिकारियों के तबादले किए है। बता दें एसपी ने थाना प्रभारी गोहर और मामले की तहकीकात कर रहे जांच अधिकारी का तबादला मंडी पुलिस लाइन कर दिया गया है।
बता दें आज शुक्रवार को एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने दोनों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। एसएचओ निर्मल सिंह की जगह सब इंस्पेक्टर लाल सिंह ने गोहर पुलिस थाना का कार्यभार संभाल लिया है।
मृतका के परिजनों और ग्रामीणों की शिकायत पर एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने गोहर पहुंचकर वीरवार को घटना की जांच की थी, और परिजनों से उसके घर जाकर मुलाकात की थी।
जिसके बाद घटना के सम्बंध में एफआईआर में की गई देरी को लेकर एसपी ने एसएचओ निर्मल सिंह और जांच अधिकारी विनोद कुमार को पद से हटा दिया है।
मृतका के पिता पूर्ण चंद और चाचा परम् देव ने आरोप लगाया था कि पुलिस उनकी बेटी को मौत के लिए उकसाने वाले युवक को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इनका आरोप था कि पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बावजूद भी एफआईआर दर्ज करने में देरी की।
जिसको लेकर एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने संज्ञान लेते हुए आत्महत्या मामले में बड़ी कार्यवाही की है।