एसवीपी स्कूल बजौरा की छात्रा छाया चौहान ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान किया प्राप्त
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की छात्रा छाया चौहान ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छाया चौहान मंडी जिला के थाची की रहने वाली है।
उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व स्कूल अध्यापकों को दिया है। बता दें छाया के पिता पाल सिंह एक किसान हैं और माता शाऊणी देवी आगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। छाया इंजीनियर बनना चाहती हैं। इसके लिए वह बीटेक की तैयारी कर रही हैं।
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किया गया 12वीं का रिजल्ट 73.76 फीसदी रहा। टॉपरों में सरकारी स्कूल के 10 और निजी स्कूल के 31 विद्यार्थी हैं। पिछले साल का परिणाम 79.4 फीसदी रहा था। पास प्रतिशतता पिछले वर्ष के मुकाबले कम है।