Loading...

एससी ने नीट-यूजी परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर अपलोड करने के दिए निर्देश

Ankita • 18 Jul 2024 • 1 Min Read

सुप्रीम कोर्ट ने एनटीए को शनिवार दोपहर 12 बजे तक सभी परीक्षार्थियों के सिटी वाइज और सेंटर वाइज मार्क्स ऑनलाइन अपलोड करने को कहा है। एनटीए को निर्देश दिया कि वह अपनी वेबसाइट पर नीट-यूजी परीक्षा में छात्रों को मिले अंकों को प्रकाशित करे। छात्रों की पहचान गुप्त रखी जाए।

हालांकि एसजी ने सेंटरवाइज छात्रों का रिजल्ट जारी करने करने में परेशानी की बात कही, लेकिन सीजीआई ने इसमें कोई बदलाव करने से साफ इनकार कर दिया। कोर्ट ने साथ ही नीट-यूजी काउंसलिंग 2024 पर रोक लगाने से मना कर दिया है।

बता दें नीट यूजी विवाद पर 18 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में पेपर लीक, सीबीआई रिपोर्ट, आईआईटी मद्रास की रिपोर्ट, पेपर में गडबड़ी की टाइमलाइन समेत कई मुद्दों पर बहस हुई। इस दौरान हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। अगली सुनवाई के लिए 22 जुलाई की तारीख तय की गई है।