Loading...

एसीसी व अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री से जुड़े लोगों के साथ अन्याय नही होने देगी सरकार- रजनीश किमटा

SAPNA THAKUR • 16 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा कि कांग्रेस सरकार एसीसी व अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री से जुड़े लोगों के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नही होने देगी। उन्होंने कहा है कि सरकार स्थिति पर अपनी पूरी नज़र रखे हुए है। रजनीश किमटा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य सचिव से इस बारे सारी जानकारी लेते हुए उचित कार्यवाही के आदेश दिए है।

उन्होंने कहा कि सभी पक्षों के साथ बातचीत के बाद जल्द ही मसलें को सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वह अपनी कोई भी बात शांतिपूर्ण तरीके से आगे रखें जिससे समस्या का समाधान हो सकें। बता दें, अदाणी कंपनी द्वारा हिमाचल प्रदेश के बरमाणा और दाड़लाघाट स्थित सीमेंट प्लांट को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है जिससे हज़ारों लोगों पर बेरोजगारी की तलवार लटक गई है।