ऐमेजॉन प्राइम मेंबरशिप के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। कंपनी ने अपनी प्राइम मेंबरशिप की कीमतें 67 फीसदी तक बढ़ा दी हैं। कीमतों में ये बढ़ोतरी मंथली और क्वार्टरली प्लान्स में की गई है।
ऐमेजॉन ने प्राइम मेंबरशिप की कीमतों में इजाफा लगभग 16 महीनों बाद किया है। हालांकि, कंपनी ने मौजूदा प्राइम मेंबर्स को कुछ राहत जरूर दी है।
ऐमेजॉन प्राइम की नई कीमतें….
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ऐमेजॉन प्राइम के वार्षिक प्लान की कीमत अभी भी 1,499 रुपए है, यानी वार्षिक प्लान की कीमत में इजाफा नहीं हुआ है। वहीं मासिक और क्वार्टली प्लान की कीमतों में क्रमशः 120 रुपए और 140 रुपए का इजाफा हुआ है। यह कंपनी के प्लान में अब तक सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है। ऐमेजॉन सपोर्ट पेज पर भी प्लान की कीमतों के बारे में जानकारी अपडेट हो गई है।
अब भारत में ऐमेजॉन प्राइम की मासिक मेंबरशिप के लिए 299 रुपए खर्च करने होंगे, जबकि तीन महीने वाली मेंबरशिप की कीमत 599 रुपए हो गई है। इससे पहले इन दोनों प्लान की कीमतें क्रमशः 179 रुपए और 459 रुपए थीं। यदि आप कम कीमत में ऐमेजॉन प्राइम की मेंबरशिप चाहते हैं तो कंपनी के पास प्राइम लाइट मेंबरशिप भी है।
इस प्लान के तहत 999 रुपए में एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में दो दिनों के बीच में फ्री डिलीवरी मिलती है। साथ में वीडियो कंटेंट का एक्सेस भी मिलता है। इस प्लान में विज्ञापन देखने पड़ेंगे और एसडी क्वालिटी के कंटेंट मिलेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





