Loading...

ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन फटने से भड़की आग, दो कामगार झुलसे

Ankita • 5 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के औद्योगिक क्षेत्र रामनगर गगरेट में एक सरिया उद्योग में ऑक्सीजन पाइप फटने से आग भड़क उठी।

इस घटना में 2 कामगार बुरी तरह झुलस गए है। सिविल अस्पताल गगरेट में प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया है।

वहीं सिकंदर गौतम पुत्र बुजावन गौतम निवासी घिवाही थाना विन्डम गंज तहसील दुधधी जिला सोमभद्र उत्तर प्रदेश ने इस बाबत उद्योग प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सिकंदर गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उद्योग में हैल्पर का काम करता है। सोमवार सुबह वह अन्य कामगारों के साथ उद्योग में काम करने गया।

करीब 10 बजे अमन कुमार यादव व आजम खान स्क्रैब कटिंग करने के लिए ऑक्सीजन सिलैंडर को खोलने गए लेकिन अचानक ऑक्सीजन पाइप में ब्लास्ट हो गया और आग फैल गई, जिसमें आजम खान व अमन कुमार यादव झुलस गए।

गंभीर हालत में उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है। डीएसपी वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि की है।