Loading...

ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर व्यक्ति से ठगे 13.76 लाख रुपए

Ankita • 21 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। पुलिस द्वारा लोगों को बार बार ऑनलाइन ठगी को लेकर जागरूक किया जा रहा है, परंतु फिर भी लोग ठगी का शिकार होते ही जा रहे है।

मामला थाना में ऊना जिला के घनारी का है, यहां एक महिला ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट करने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपए ठग लिए है। पीड़ित व्यक्ति ने साइबर थाना नॉर्थ जोन धर्मशाला में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह टेलीग्राम में एक महिला से संपर्क में था। इस दौरान महिला ने बताया कि वह ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट करती है और उसको भी इन्वेस्टमेंट करने के लिए प्रलोभन दिया। महिला द्वारा बताए गए प्रलोभनों में आकर व्यक्ति ने इन्वेस्टमेंट के नाम पर अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 13,76,627 रुपए जमा करवा दिए।

महिला ने खुद को केरल की रहने वाली बताया था, लेकिन इन्वेस्टमेंट के नाम पर एक भी रुपए वापस न मिलने पर व्यक्ति को ठगी का एहसास हुआ, जिस पर व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई। साइबर थाना धर्मशाला के एएसपी प्रवीण धीमान ने मामले की पुष्टि की है।