Loading...

ऑपरेटर व असिस्टेंट ऑपरेटरों के इतने पदों हेतु कल आयोजित होगा कैंपस साक्षात्कार….

PARUL • 14 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा में बद्दी और परवाणू सहित मोहाली में निजी कंपनी की ओर से ऑपरेटरों और असिस्टेंट ऑपरेटराें के 150 पदों पर भर्ती हेतु 15 मार्च को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि कार्यालय में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग लेने से पहले बेरोजगार युवाओं को अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद ही वे साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकते है। उन्होंने कहा कि कंपनी के मापदंडों को पूरा करने वाले युवाओं को चयनित किया जाएगा।

चयनित होने पर कंपनी की तरफ से 11 हजार से 19 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं और जमा दो निर्धारित की गई है। साथ ही बेरोजगारों के पास आईटीआई फिटर, मैकेनिस्ट, टर्नर और वेल्डर का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे परिसर साक्षात्कार में बढ़-चढ़ कर भाग लें।