ऑल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से स्कूल प्रवक्ता की हुई मौत
HNN/ शिमला
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है।
मामला शिमला के रामपुर उपमंडल के तहत ननखड़ी इलाके का है, यहां एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक स्कूल प्रवक्ता की जान चली गई है। मृतक की पहचान ननखड़ी के शाकला गांव निवासी यशपाल के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, यशपाल कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान ननखड़ी इलाके में ऑल्टो कार (HP 06B-1232) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कूल प्रवक्ता की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।