लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, सूर्यकुमार संभालेंगे कमान

Ankita | 21 नवंबर 2023 at 11:36 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद 23 नवंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए सोमवार को बीसीसीआई ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी। सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है।

वहीं, संजू सैमसन टीम में जगह नहीं बना पाए। बीसीसीआई चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में 23 नवंबर 2023 से शुरू होने वाली आगामी 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा की।

हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार को कप्तान बनाया गया है। तीन मैच के लिए ऋतुराज उप-कप्तान होंगे, जबकि दो मैच के लिए श्रेयस अय्यर उप-कप्तान के रूप में टीम के साथ जुड़ेंगे। वर्ल्ड कप के व्यस्त कार्यक्रम के बाद इस सीरीज के लिए सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भारत और ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम

मैच तारीख स्थान
पहला टी-20 23 नवंबर 2023 विशाखापत्तनम
दूसरा टी-20 26 नवंबर 2023 तिरुवनंतपुरम
तीसरा टी-20 28 नवंबर 2023 गुवाहाटी
चौथा टी-20 1 दिसंबर 2023 रायपुर
पांचवां टी-20 3 दिसंबर 2023 बैंगलोर

भारत की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, मुकेश कुमार

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]