Loading...

ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को 6 विकेट से हराया, छठी बार जीता विश्व कप

Ankita • 19 Nov 2023 • 1 Min Read

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का खिताब जीतने का सपना टूट गया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।

ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया को 241 रनों का टारगेट मिला था जिसे उसने 42 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 137 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। मार्नस लाबुशेन भी 58 रन बनाकर नाबाद रहे।

मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम 240 रन ही बना सकी। इस बीच केएल राहुल ने 107 गेंदों पर 66 और विराट कोहली ने 63 गेंदों पर 54 रनों की धीमी पारी खेली, लेकिन टीम को संभाला। कप्तान रोहित शर्मा ने 31 गेंदों पर 47 रन बनाए थे। जबकि सूर्यकुमार यादव 28 गेंदों पर 18 रन ही बना सके।

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए। जबकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने 2-2 सफलता हासिल की। दूसरी ओर 241 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4 विकेट गंवाकर मैच और खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में ट्रेविस हेड ने 137 रनों की मैच विनिंग शतकीय पारी खेली। जबकि मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने 2 और मोहम्मद शमी के साथ मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया। इस तरह रोहित शर्मा इस बार कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी का इतिहास दोहराने से चूक गए। कपिल देव ने 1983 और धोनी ने 2011 में चैम्पियन बनाया था।जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने छठी बार खिताब जीता है।