Loading...

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

Ankita • 5 Jun 2024 • 1 Min Read

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्यपाल रघुबर दास से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बीजद (बीजू जनता दल) ओडिशा विधानसभा चुनाव हार गई है। इसी के साथ ओडिशा में बीजद के 24 साल का राज भी खत्म हो गया। अब भाजपा राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।

राज्य की कुल 147 सीटों में से उसे केवल 51 सीटें ही मिलीं है, जबकि बीजेपी ओडिशा की 147 सीटों में से 78 सीटें जीत कर प्रदेश में सत्ता में आ गई है। आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस ने 14 सीटें जीतीं जबकि माकपा को एक सीट मिली।

निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीटें जीती। बता दें कि नवीन पटनायक साल 2000 में पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद लगातार 24 वर्षों तक वे ओडिशा के सीएम के तौर पर कार्यरत रहें।