Loading...

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री का निधन, सुरक्षा में तैनात अधिकारी ने मारी थी गोली

PRIYANKA THAKUR • 29 Jan 2023 • 1 Min Read

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास का निधन हो गया है। रविवार दोपहर उन पर जानलेवा हमला किया गया था, के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह जानलेवा हमला उन पर और किसी ने नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा में तैनात एएसआई ने किया था।

जानकारी के अनुसार ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर फायरिंग की गई थी। इसके बाद नब दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नब दास के सीने पर गोली लगी थी, जिसके चलते उन्हें बचाना काफी मुश्किल हो गया था। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्री नब दास के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त किया है। ओडिशा सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया कि वे सरकार और पार्टी दोनों के लिए एक संपत्ति थे। उनका निधन ओडिशा राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।

हालांकि इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। एएसआई ने मंत्री पर गोली क्यों चलाई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।