ओडिशा में दौड़ स्पर्धा में सिरमौर की नितिका शर्मा ने जीता सिल्वर मेडल
HNN/ नाहन
ओडिशा के भुवनेश्वर में हुई सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में सिरमौर की बेटी नितिका शर्मा ने दौड़ स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता है। सीनियर नेशनल दौड़ प्रतियोगिता में नितिका का यह पहला मेडल है।
नितिका ने 1500 मीटर की लंबी दूरी की दौड़ में भाग लिया। बता दें नितिका शर्मा हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव गुड्डी मानपुर की रहने वाली है। अब तक निकिता करीब एक दर्जन राष्ट्रीय स्तर के मेडल जित चुकी है।
बता दें बीते दिनों नितिका ने बंगलूरू के साई एनएसएससी में प्रवेश पाया है। जहां पर वह नामी प्रशिक्षकों से तैयारी कर रही है। इससे पहले नितिका शर्मा ऊना में एथलेटिक कोच राकेश चौधरी के पास प्रशिक्षण ले चुकी हैं।