ओपीएस बहाल करने पर लाहौल-स्पीति के कर्मचारियों ने किया प्रदेश सरकार का धन्यवाद
HNN/ लाहौल-स्पीति
जिला लाहौल-स्पीति के लाहौल इकाई के एनपीएस कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सरकारी कर्मियों की पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) बहाल कर प्रदेश के लाखों कर्मियों को लोहड़ी का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस ऐतिहासिक कदम से प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही ओपीएस बहाली की मांग को न केवल पूरा किया है बल्कि सरकारी कर्मियों को राहत प्रदान की है।
लाहौल के उदयपुर उप मंडल के शिक्षा विभाग से वर्ष 2015 में गांव मडग्राम के एनपीएस में सेवानिवृत्त कर्मचारी के धर्मपत्नी सुखदेवी ने कहा कि घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया था, लेकिन अब प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरानी पेंशन बहाल कर बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का हार्दिक धन्यवाद किया है।