लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ओपीएस संघर्ष समिति ने कहा क्लस्टर सिस्टम से न की जाए छेड़छाड़

PARUL | 1 दिसंबर 2023 at 5:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ओपीएस को लेकर मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त

HNN/शिमला

पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के द्वारा ओपीएस बहाली को लेकर मुख्यमंत्री व उनकी सरकार का आभार व्यक्त किया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मायाराम शर्मा ने प्रेस बयान जारी करते हुए सरकार से मांग की है कि एनपीएस के रूप में कर्मचारियों का जो पैसा एनएसडीएल कंपनियों के पास है उसे तुरंत जीएफएफ खाते में डलवाया जाना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

तो वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांग की है कि क्लस्टर सिस्टम से छेड़छाड़ ना की जाए। इससे प्राथमिक स्तर की शिक्षा चरमरा जाएगी। प्राथमिक स्तर पर पहले ही एक अध्यापक को 8 कक्षाओं को पढ़ाना पड़ रहा है। अगर माध्यमिक और उच्च स्तर में भी उन्हें पढ़ाने भेजा जाएगा तो छोटे बच्चों की पढ़ाई का बहुत ज्यादा नुकसान हो जाएगा।

प्री प्राइमरी की कक्षाओं को पिछले 5 वर्ष से प्राथमिक अध्यापक ही पढ़ा रहे हैं। अभी तक उनके लिए अलग से अध्यापकों की नियुक्ति नहीं हुई है। बढ़ाने के अलावा 10 तरह के मध्य कार्यों को भी प्राथमिक अध्यापकों को ही करना पड़ता है। शैक्षणिक कार्य के अलावा बहुत सारे अन्य कार्यों के लिए भी प्राथमिक अध्यापकों को ही प्रतिनिधित्व किया जाता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]