Loading...

कंक्रीट मिक्सर की चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 28 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस ने कंक्रीट मिक्सर मशीन चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रफुल्ल कुमार और अजय कुमार के रूप में हुई है। बता दें कि कर्ण शर्मा ने पुलिस थाना कांगड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कंक्रीट मिक्सर मशीन चोरी हो गई है।

जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की और नगरोटा बगवां के घरहाना गांव से दो युवकों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। मामले की पुष्टि अंकित शर्मा डीएसपी कांगड़ा द्वारा की गई है।