Loading...

कंडाघाट के क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति नहीं होगी बाधित

Ankita • 10 Jul 2024 • 1 Min Read

अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत स्थगित किया पावर कट

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 जुलाई, 2024 को 33 के.वी उप-केन्द्र कंडाघाट में किए जाने वाले आवश्यक रखरखाव को अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत स्थगित कर दिया गया है।

इस कारण 11 जुलाई, 2024 को उप-केन्द्र से संचालित कुछ क्षेत्रों में अब विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत मंडल सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

उन्होंने कहा कि भविष्य में बाधित होने वाली विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में पूर्व में सूचित किया जाएगा।