Loading...

कंडाघाट-शिमला हाईवे पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

Ankita • 28 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन में कंडाघाट-शिमला हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां ट्रक के हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा मृतक का बेटा बुरी तरह जख्मी हुआ है।

हादसे में मारे गए व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है जबकि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल कंडाघाट से आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, दर्शन सिंह अपने बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान जब वह कंडाघाट से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर टनल देहू चौकी के पास पहुंचे तो एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दर्शन सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा बुरी तरह जख्मी हो गया।

वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद कंडाघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू की। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।