Loading...

कंपटीशन परीक्षाओं में हिमाचल की नर्सिंग स्टूडेंट्स का शानदार प्रदर्शन

SAPNA THAKUR • 8 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल से हर वर्ष नर्सेज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। हिमाचल की सिस्टर सुशांता को हिमाचल प्रदेश के गवर्नर और भारत के राष्ट्रपति ने उनकी योग्यता, कार्यकुशलता और समर्पण भाव के कार्यों से गोल्ड मेडल से सम्मानित किया था। अब एक बार फिर नर्सिंग व कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के एंट्रेंस एग्जाम में हिमाचली नर्सों ने परचम लहराए है।

अटल बिहारी मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी द्वारा आयोजित स्टाफ नर्स के एग्जाम में हिमाचल की 28 नर्सेज ने क्वालीफाई किया है, जिन्होंने ऑनलाइन व ऑफलाइन चंडीगढ़ की कनिका नर्सिंग अकादमी से एक्सपर्ट कोचिंग ली थी। संस्थान से मिले सटीक मार्गदर्शन के नतीजे के फलस्वरूप ही 28 नर्सेज व कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने अपने करियर बनाने में सफलता प्राप्त की।