लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इस कंपनी में 50 पदों के लिए 27 जुलाई को यहां होगा कैंपस इंटरव्यू….

Ankita | 25 जुलाई 2024 at 11:53 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बिलासपुर

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि औरो स्पिनिंग मिल्स लिमिटेड, वर्धमान ग्रुप बद्दी सोलन द्वारा ट्रेनीस के 50 पदों हेतू 27 जुलाई 2024 को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवी, में 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं से लेकर 9 वीं अथवा 10 वीं से लेकर 12वीं रखी गई है।

उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान मासिक वेतन 9500 रुपए तथा 1000 रुपए अलाउंस साथ ही हॉस्टल एवं कैंटीन की सुविधा दी जाएगी। तीन माह के बाद मासिक वेतन 13064 रुपए दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 18-25 वर्ष के पुरुष व महिला उम्मीदवार पात्र होंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंदर शर्मा ने सभी पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है की अपने मूल दस्तावेजों, प्रमाण पत्रों सहित सम्बंधित साक्षातकार में भाग ले सकते हैं। किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत उम्मीदवार सक्षत्ताकार में भाग ले सकते है।

उम्मीदवार एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल www.eemis.hp.nic.in पर रजिस्टर करके इंटरव्यू के लिए आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए नियोक्ता के दूरभाष 01795272011, 07195272012 तथा कार्यालय के दूरभाष 01978222450 पर संपर्क कर सकते है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]