लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन

SAPNA THAKUR | 17 दिसंबर 2022 at 1:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम ऊना द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए अनुसूचित जाति से संबंधित युवक-युवतियों को निगम की व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के जिला प्रबंधक विपन कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कंप्यूटर एवं सिलाई में दिया जाएगा।

विपन कुमार ने बताया कि आवेदक जिला ऊना का स्थाई निवासी, अनुसूचित जाति से संबंधित तथा आवेदक के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हज़ार से अधिक न हो या आवेदक आईआरडीपी/बीपीएल परिवार से संबंधित होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक ने रोजगार भत्ता और कौशल विकास भत्ता प्राप्त न किया हो उसका शपथ पत्र आवेदन के साथ सलंग्न होना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विपन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियों सहित सादे कागज़ पर प्रार्थना पत्र किसी भी कार्य दिवस पर निगम कार्यालय ऊना में 31 दिसम्बर तक जमा करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम ऊना के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]