कठोगण गांव में जाईका परियोजना के सहयोग से बनेगा राज्य स्तरीय ‘मशरूम प्रदर्शनी केंद्र’

HNN/ मंडी

वन परिक्षेत्र सरकाघाट के वन बीट टिक्कर के ‘कठोगण’ गांव में राज्य स्तरीय मशरूम प्रदर्शनी केन्द्र की ईकाई का निर्माण किया जाएगा। बता दें सोमवार को निर्माण हेतु परियोजना अधिकारियों ने भूमि का निरीक्षण किया।

ग्रामीण वन विकास समिति ‘कठोगण’ के प्रधान सार्जेंट पवन कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रदर्शनी केन्द्र की ईकाई के भवन का निर्माण जाईका परियोजना और ग्रामीण सहभागिता से होगा, जिसमें 23 लाख रुपए खर्च होंगे। इस प्रदर्शनी केन्द्र के बन जाने से ग्रामीणों की आय में वृद्धि होगी और रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।

प्रधान पवन ठाकुर ने इस कार्य में सहयोग के लिए मशरूम समुह कठोगण के प्रधान बालम राम सूबेदार और सचिव रोशन लाल की सराहना की और केन्द्र को ग्राम कठोगण में बनाने के लिए मुख्य परियोजना अधिकारी,जाईका हि.प्र. वन मंडल अधिकारी सुकेत वन परिक्षेत्र अधिकारी सरकाघाट का आभार व्यक्त किया गया।