Loading...

कड़ाके की ठंड में अपने ही घर से बेघर हुआ परिवार, सब कुछ जलकर राख

PRIYANKA THAKUR • 18 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जा रही है, वही आगजनी की घटनाएं भी निरंतर पेश आ रही है। अब आग की घटना जिला हमीरपुर के तरह आती ग्राम पंचायत ताल में पेश आई। यहां दियोट गांव में एक रिहायशी मकान आग की भेंट चढ़ गया। जिसके चलते एक परिवार अपने ही घर से कड़ाके की ठंड में बेघर हो गया है।

जानकारी के अनुसार घटना देर रात की बताई जा रही है। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। जब रसोई से आग की लपटे गांव के किसी व्यक्ति ने उठती देखी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद इसकी सूचना परिवार वालों को दी गई, साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और गांव वालों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए। लेकिन जब तक दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचते तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।