Loading...

कड़ाके की ठंड से ठिठुरा हिमाचल, धुंध और सड़कों पर पाला जमने से वाहन चालकों की बढ़ी मुसीबत

SAPNA THAKUR 5 Jan 2023 Edited 5 Jan 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ ही लोग ठंड से बुरी तरह से ठिठुर रहे हैं। आलम यह है कि लोगों को इन दिनों अलाव, अंगीठी और हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। खासतौर पर सुबह और शाम के वक्त लोगों का ठंड से हाल बेहाल हो रहा है। मैदानी जिलों में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा छाने से वाहन चालकों की मुसीबतें लगातार बढ़ती ही जा रही है।

इतना ही नहीं सड़कों पर पाला जमने से हर वक्त दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है। हालांकि दिन में मौसम साफ बना हुआ है तथा आसमान पर चटक धूप खिल गई है जिससे लोगों को ठंड से कुछ हद तक राहत मिल रही है। बावजूद इसके सुबह और शाम के वक्त कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना दूभर किया हुआ है।

खास तौर पर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद लोग घरों में ही दुबके हुए हैं। उधर, नारकंडा, कुफरी व लाहौल स्पीति सहित चंबा के अधिकतर क्षेत्रों में पारा माइनस से नीचे लुढ़क चूका है।