Loading...

कतर की अदालत ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व कर्मचारियों को सुनाई मौत की सजा

Ankita • 27 Oct 2023 • 1 Min Read

पिछले साल गिरफ्तार किए गए 8 पूर्व नेवी ऑफिसर को कतर की अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। कतर की अदालत के इस फैसले पर भारत सरकार ने हैरानी जताई है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय नौसेना के ये सभी आठ पूर्व ऑफिसर पिछले साल अगस्त से ही कतर के जेल में बंद हैं। कतर ने अभी तक इन सभी पू्र्व ऑफिसर्स के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जानकारी नहीं दी है।

हालांकि, उनका क्या गुनाह है, अब तक तक यह पता नहीं चल पाया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, इन सभी ऑफिसर्स पर जासूसी करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, ये सभी ऑफिसर कतर की एक निजी कंपनी में काम कर रहे थे। यह कंपनी कतरी एमिरी नौसेना को ट्रेनिंग और अन्य सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी का नाम दहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजी एवं कंसल्टेंसीज सर्विसेज है।

कंपनी खुद को कतर रक्षा, सुरक्षा एवं अन्य सरकारी एजेंसी की स्थानीय भागीदार बताती है। सभी पूर्व अधिकारियों ने भारतीय नौसेना में 20 वर्षों तक अपनी शानदार सेवा दी है। कतर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 8 पूर्व नौसैनिकों में से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कमांडर पूर्णंदू तिवारी (रि.) भी शामिल हैं। इन्हें 2019 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रवासी भारतीय पुरस्कार से सम्मानित किया था।

अदालत ने इन आठ ऑफिसर्स को सुनाई सजा

  1. कमांडर पूर्णेंदु तिवारी
  2. कमांडर सुगुणाकर पकाला
  3. कमांडर अमित नागपाल
  4. कमांडर संजीव गुप्ता
  5. कैप्टन नवतेज सिंह गिल
  6. कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा
  7. कैप्टन सौरभ वशिष्ठ
  8. नाविक रागेश गोपाकुमार