HNN/ ऊना
जिला ऊना में एक युवक का शव कपड़े सुखाने वाली तार से झूलता मिला है। मृतक की शिनाख्त हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन के तहत अपर हलेटा गांव निवासी 35 वर्षीय अंकुर शर्मा पुत्र राज कुमार के तौर पर की गई है। जानकारी अनुसार अंकुर शर्मा औद्योगिक क्षेत्र गगरेट स्थित एक उद्योग में लेबर प्रोवाइडर का काम कर रहा था और उसने गगरेट-भरवाईं सड़क मार्ग पर किराये पर कमरा लिया हुआ था।
बताया जा रहा है कि यहाँ अंकुर का शव कपड़े सुखाने वाली तार से लटका हुआ मिला। जब मकान मालिक ने अंकुर को ऐसी स्थिति में देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने आनन-फानन में इसकी सूचना गगरेट पुलिस को दे दी। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक का शव तार से लटका हुआ था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इतना ही नहीं अंकुर के कमरे को जाने वाली सीढ़ियों पर भी कुछ खून के धब्बे पड़े हुए थे। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामला आत्महत्या का है या फिर यह किसी की सोची समझी साजिश है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





