कफोटा में कांग्रेस सेवादल जन सेवा विभाग जिला सिरमौर की बैठक का आयोजन
HNN/शिलाई
शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत कफोटा में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल जन सेवा विभाग जिला सिरमौर की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जनसेवा विभाग की प्रदेश सचिव हरप्रीत कौर ने की। बैठक के दौरान कफोटा से जनसेवा विभाग की कार्यकारिणी में नए सदस्यों को शामिल किया गया है।

यह जानकारी देते हुए जनसेवा विभाग जिला सिरमौर की संयोजक अल्का शर्मा ने बताया कि कार्यकारिणी विस्तार हेतु शामिल किए गए लोगों को शीघ्र ही पदभार दिया जाएगा। अल्का शर्मा ने बताया कि कफोटा से सेवा दल की कार्यकारिणी में राजेश शर्मा, रामेश्वर शर्मा, चंदर सैन, अनिल कुमार, बाबू राम, धनवीर आदि लोगों को शामिल किया गया है।

इससे पूर्व बैठक में कांग्रेस सेवा दल की विचारधारा से लोगों को अवगत करवाया गया। इस मौके पर हरभजन कौर, दिवांशी शर्मा, हरमन आदि सेवादल के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।