कमानी पट्टा टूटने से घर की छत पर जा चढ़ी बस, 5 यात्री घायल
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के बंजार में एक निजी बस कमानी पट्टा टूटने से घर की छत पर चढ़ गई। बता दें कि हादसा एनएच-305 में तरगाली के पास पेश आया है। हादसे में पांच यात्री घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, निजी बस औट से बंजार की ओर जा रही थी कि अचानक ही बस का कमानी पट्टा टूट गया और बस अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही कि बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को एक मकान से टकरा दिया।
जिससे कि बस रुक गई और सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बता दें कि हादसे में बस के अगले हिस्से को नुकसान हुआ है और मकान को भी क्षति पहुंची है। जबकि 5 सवारियों को हल्की चोटें आई हैं।