लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

करसोग के वरिष्ठ नागरिकों को मिला दिवाली का तोहफा, इतने लोगों की लगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन….

PARUL | 6 नवंबर 2023 at 3:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

जिला मंडी के करसोग में राज्य सरकार ने 390 वरिष्ठ नागरिकों को दिवाली का तोहफा दिया है। सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए राज्य सरकार ने इन लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की है। इस बार राज्य सरकार ने क्षेत्र के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 390 नए मामले स्वीकृत किए हैं। इनमें दिव्यांग पेंशन के 34, विधवा पेंशन के 66 और वृद्धा पेंशन के 290 मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

बता दें कि सभी को इसी माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। योजना के तहत स्वीकृत नए मामलों में लाभ पाने वालों में शामिल लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत 1 हजार रुपए से लेकर 1700 रुपए तक प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाएगी। इनमें दिव्यांग पेंशन योजना में 40 से 69 प्रतिशत दिव्यांगों को प्रतिमाह 1150 रुपए जबकि 70 प्रतिशत या इससे अधिक प्रतिशतता वाले दिव्यांगों को प्रतिमाह 1700 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी प्रकार विधवा, एकल नारी या तलाकशुदा महिला पेंशन आदि मामलों में भी 70 वर्ष से कम आयु वर्ग की महिलाओं को 1150 जबकि 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं को 1700 रुपए और वृद्धा पेंशन के मामले में भी 70 वर्ष से कम आयु वर्ग के लाभार्थियों को 1000 रुपए, जबकि 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों को 1700 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]