करिअर प्वाइंट भावानगर में 45 बच्चों व अभिभावकों ने पीएम को सुना
HNN/किन्नौर
करिअर प्वाइंट भावानगर यूलाम कांप्लेक्स में सोमवार को एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देखा व सुना। इस दौरान संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे 45 छात्रों के साथ साथ उनके अभिभावकों ने भी पीएम मोदी सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों को कर्ई टिप्स दिए, जिसमें कंपीटिशन के लिए खुद को तैयार रखने, लिखने की प्रैक्टिस करने, मोबाइल की तरह शरीर को चार्ज करने, पर्याप्त नींद लेने, अच्छी सेहत के लिए न्यूट्रीशन और एक्सरसाइज पर ध्यान देने, दूसरों की सलाह से करियर का सिलेक्शन न करने जैसी बातों को देश के साथ शेयर किया।

इस दौरान स्टाफ सदस्यों ने पीएम मोदी की बातों को जहन में उतारकर अपना उज्जवल भविष्य बनाने और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संस्थान के संचालक जगत सिंह नेगी, संजय युल्लाम संस्थान के अध्यापक मनीषा मेहता, भावना ठाकुर, विक्रम नेगी व प्रियंका नेगी आदि उपस्थित रहे।