Loading...

करियर पॉइंट विवि हमीरपुर ने पीएचडी की सीटों के लिए मांगे आवेदन…

Ankita • 7 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

करियर पॉइंट विश्वविद्यालय के रिसर्च एडं डेवेलपमेंट के डायरेक्टर डॉ. कुलदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश प्राइवेट शिक्षण संस्थान रेगुलेटरी कमीशन हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, सीविल इंजीनियरिंग, फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, जूलॉजी, लॉ, यूजिक में सत्र 2024-25 में पीएचडी की सीटों को भरने की मान्यता दे दी है।

बता दें इससे पहले भी विवि में 157 रिसर्च स्कॉलर विभिन्न विषयों में अपनी पीएचडी कर रहे हैं। एडमिशन के लिए करियर प्वाइंट विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा लेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी 12 जुलाई 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी डीआरडीएटरेटसीपीयूएच डॉट ईडीयू डॉट ईन या 8219181535 या 9817508720 पर संपर्क कर सकते हैं।