करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में इस दिन होगी काउंसलिंग….
HNN/हमीरपुर
करियर पॉइंट विश्वविद्यालय में नए सत्र में प्रवेश के लिए 10 जून को काउंसलिंग रखी है। नए सत्र में दाखिला लेने के लिए कोई भी विद्यार्थी विश्वविद्यालय में चल रहे कोर्सिस में 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं।
अगर 10 जून तक विद्यार्थी अपनी एडमिशन करवाते हैं तो उन्हें अर्ली एडमिशन बेनिफिट के तहत फीस में छूट का लाभ फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ, बॉटनी, जूलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बीएएलएलबी, एलएलबी, एलएलएम, होटल मैनेजमेंट, डिप्लोमा होटल मैंनेजमेंट, बी-फार्मेसी, एम-फार्मेसी, डी-फार्मेसी बी-फार्मेसी आयुर्वेद, डी-फार्मेसी आयुर्वेदा, बी-एससी योगा, एमएससी योगा, सीविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, बीसीए, एमसीए, पीजीडीसीए, बीबीए, एमबीए, बीकॉम आदि कोर्सों में मिलेगा।
10 जून के बाद फीस में छूट का लाभ नहीं मिलेगा। विश्वविद्यालय में बी-फार्मेसी कोर्स में 40 प्रतिशत सीटें भर चुकी हैं। यूजीसी की नई गाइडलाइंस के तहत अब छात्र एक ही समय पर दो डिग्रियां या एक डिग्री एक डिप्लोमा या दो डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नं. 8219181535 या 9817508720 पर सपंर्क कर सकते हैं।