Loading...

करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: ईपीएफओ ने बढ़ाया पीएफ पर इतना ब्याज…

Ankita • 10 Feb 2024 • 1 Min Read

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) अकाउंट के लिए ब्‍याज दर का ऐलान कर दिया है। ईपीएफओ ने करोड़ों कर्मचारियों के लिए मौजूदा वित्त वर्ष के लिए ब्‍याज दर में बढ़ोतरी की है।

जानकारी के अनुसार, अब कर्मचारियों को पहले की तुलना में 0.10 फीसदी ज्‍यादा ब्‍याज मिलेगा। इसका मतलब है कि अब पीएफ अकाउंट पर 8.25 प्रतिशत का ब्‍याज दर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, ईपीएफओ के शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने शनिवार को अपनी बैठक में 2023-24 के लिए ईपीएफ पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर देने का फैसला किया है।

सीबीटी के फैसले के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि मार्च 2023 में कर्मचारी भविष्य निधि फंड में सरकार ने 2022-23 के लिए ब्याज दर 8.15 प्रतिशत तय की थी। वहीं 2021-22 के लिए यह 8.10 प्रतिशत थी।