हिमाचल के है रहने वाले, 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं प्रवीण सूद
कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद को सीबीआई (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वो दो साल तक इस पद पर सेवाएं देंगे। 25 मई को वो नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं क्योंकि इसी दिन मौजूदा डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल पूरा हो रहा है।
प्रवीण सूद के नाम चर्चा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ के साथ ही विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी भी मौजूद थे। इसमें उनके नाम पर मोहर लगी थी। सूत्रों का कहना है कि चौधरी ने सूद की उम्मीदवारी पर आपत्ति जाहिर की थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रवीण सूद का जन्म हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में साल 1964 में हुआ था। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएशन किया है। वो 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में कर्नाटक के डीजीपी हैं।
1989 में वो मैसूर के सहायक पुलिस अधीक्षक बने थे। इसके बाद पुलिस अधीक्षक, बेल्लारी और रायचूर भी रहे। फिर बेंगलुरु पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर सेवाएं दी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




