कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लेकर चार दिन से जारी कयासों का दौर अब खत्म हो गया है। बता दें सिद्धारमैया ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे। वे कल सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, डीके शिवकुमार को अहम मंत्रालयों के साथ डिप्टी सीएम पद का ऑफर दिया गया है। कल बेंगलुरु में विधायक दल की बैठक भी होगी।
सिद्धारमैया ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की है। अब राहुल डीके शिवकुमार से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि डीके शिवकुमार भी राहुल से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के कर्नाटक में सबसे बड़े नेताओं में से एक हैं। उन्हें शुरुआत से ही सीएम पद के लिए डीके शिवकुमार से ज्यादा मजबूत दावेदार माना जा रहा था।
सिद्धारमैया ने अपने राजनीतिक जीवन में 12 चुनाव लड़े, इनमें से 9 में जीत हासिल की। सिद्धारमैया सीएम रहे हैं। वे इससे पहले 1994 में जनता दल सरकार में कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री थे। उनकी प्रशासनिक पकड़ मानी जाती है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई मामला भी नहीं है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जबकि डीके शिवकुमार के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। वे जेल भी जा चुके हैं। सिद्धारमैया और डीके दोनों ही गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं। सिद्धारमैया को 2008 में जेडीएस से कांग्रेस में लाने में मल्लिकार्जुन खड़गे की अहम भूमिका मानी जाती है।
ऐसे में वे खड़गे के काफी करीबी बताए जाते हैं। सिद्धारमैया 2013 से 2018 तक कर्नाटक के सीएम रहे। इस दौरान उन्होंने टीपू सुल्तान को कर्नाटक में नायक के तौर पर स्थापित करने की कोशिश की। ऐसे में मुस्लिम समुदाय में उनकी अच्छी पैठ मानी जाती है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





