Loading...

कर्नाटक में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक, रोड शो के दौरान युवक ने…

SAPNA THAKUR • 12 Jan 2023 • 1 Min Read

कर्नाटक के हुबली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक हुई है। यहां पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक युवक अचानक उनकी तरफ दौड़ा और पीएम के काफी ज्यादा करीब पहुंच गया। यह देख सुरक्षा में तैनात एसपीडी कमांडो युवक की ओर तेजी से बढ़े और उसे पीएम के पास पहुंचने से पहले ही पकड़ लिया और पीछे की ओर धकेल दिया।

दरअसल, पीएम मोदी कर्नाटक में 26वें नेशनल यूथ फेस्टिवल का उद्धाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक प्रधानमंत्री तक फूलों की माला पहुंचाना चाहता था, इसके लिए उसने बिना सोचे समझे एसपीजी का घेरा तक तोड़ दिया और पीएम मोदी तक पहुंच गया। इसे देखते ही एसपीजी कमांडो हरकत में आए और उसे तत्काल पीएम के काफिले से दूर किया गया।