Loading...

कल अयोध्या जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, सुरक्षा व्यवस्था होगी कड़ी

Ankita • 29 Dec 2023 • 1 Min Read

इतने करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास….

अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

पीएम मोदी वहां करीब 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वह एयरपोर्ट से अयोध्या धाम तक 15 किलोमीटर लंबा रोड शो भी करेंगे। पीएम रेलवे स्टेशन पर नए भवन का लोकार्पण करने के साथ छह वंदे भारत व दो अमृत भारत समेत आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसके बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट समेत 1600 करोड़ के लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें प्रमुख रूप से राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ, एनएच-27 बाईपास से रामजन्मभूमि हाईवे और बड़ी बुआ रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण शामिल है।

लिहाजा, अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही जीआरपी और आरपीएफ के जवानों के साथ समन्वय कर अयोध्या रेलवे स्टेशन और आस-पास के सभी रूट पर सिक्योरिटी बढ़ाई गई है।