लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कल यहाँ होगा हमीरपुर मित्र मिलन समारोह

SAPNA THAKUR | 11 जून 2022 at 12:30 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ बद्दी

गौसेवा आयोग के सदस्य आशीष शर्मा आगामी 12 जून को बद्दी में आयोजित हमीरपुर मित्र मिलन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान आशीष शर्मा हमीरपुर जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ व चंडीगढ़ में कार्यरत युवाओं व हमीरपुर के मूल निवासियों से मुलाकात करेंगे। मित्र मिलन समारोह का आयोजन बद्दी-नालागढ़ एनएच पर स्थित होटर सरोवर पोर्टिको में किया जाएगा।

जनसंपर्क अभियान की श्रृंखला में अब हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के उन तमाम मूल निवासी लोगों से संपर्क साधा जा रहा है जो औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ व चंडीगढ़ क्षेत्र में कार्यरत हैं। हाल ही में युवा नेता आशीष शर्मा हमीरपुर में युवा सम्मेलन व मातृ शक्ति सम्मेलनों में भीड़ जुटाकर हल्के में अपनी मजबूत पकड़ का अहसास करवा चुके हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसी के तहत अब आशीष ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के उन तमाम मूल निवासियों से मिलन समारोह के जरिए संपर्क साधने की कवायद शुरू कर दी है। गौरतलब है कि बीबीएन को मिनी भारत के साथ साथ मिनी हिमाचल भी कहा जाता है क्योंकि एशिया के इस सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में हजारों की संख्या में हिमाचल के युवा व हिमाचली लोग यहां उद्योगों में कार्यरत हैं।

हिमाचल का कोई ऐसा विधानसभा क्षेत्र, जिला व तहसील नहीं है जहां के लोग व युवा यहां कार्यरत न हों। वहीं विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी कांग्रेस व भाजपा के नेताओं के साथ साथ चुनावी रण में कूदने वाले प्रत्याशियों की नजर बीबीएन पर रहती है और मिलन समारोह के जरिए यहां जनसंपर्क अभियान को तरजीह दी जाती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]