Loading...

कल यहां लगेगा निशुल्क चिकित्सा शिविर, दवाईयां भी की जाएंगी वितरित….

Ankita • 5 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के आश्रय फाउंडेशन सुंदरनगर एवं युवक मंडल लेदा के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन पीएचसी लेदा में कल 6 जुलाई यानि शनिवार को किया जा रहा है। शिविर में गायनी, डेंटल, जनरल, होम्योपैथी सहित रक्तदान किया जा रहा है।

शिविर में सिटी अस्पताल धनोटू, हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर, हंस फाउंडेशन और हेमा होम्यो क्लीनिक सुंदरनगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार के रोगों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।

इस मौके पर हिमाचल डेंटल कॉलेज की टीम द्वारा फ्री डेंटल चेकअप किया जाएगा। कैंप के दौरान बीपी, शुगर एवं एचबी की निशुल्क जांच तथा निशुल्क दवाईयां भी वितरित की जाएंगी।