कल शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल का समय…..
साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण कल शनिवार यानी 28 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इससे पहले 14 अक्टूबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगा था।
कब लगेगा चंद्र ग्रहण……
भारतीय मानक समयानुसार, चंद्र ग्रहण का बिल्कुल शुरुआती चरण 28 अक्टूबर की रात 11:30 बजे से आरंभ हो जाएगा और देर रात 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा। चंद्र ग्रहण का 01 बजकर 05 मिनट पर स्पर्श, रात्रि 01 बजकर 44 मिनट पर मध्य काल और इसका मोक्ष रात्रि 02 बजकर 24 मिनट पर होगा।
यानी भारत में संपूर्ण ग्रहण काल चार घंटे और चौबीस मिनट (4.4 घंटे) का होगा। अगर चंद्र ग्रहण के सबसे महत्वपूर्ण और ग्रहण के चरम काल की बात की जाए तो ये 29 अक्टूबर की रात 1 बजकर 5 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा। यानी ये एक घंटा 19 मिनट का होगा।
चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा……
चंद्र ग्रहण भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी प्रशांत महासागर और रूस के पूर्वी भाग में दिखाई होगा। चंद्रोदय के समय ग्रहण का अंत ब्राजील के पूर्वी भाग और कनाडा व उत्तर और दक्षिण अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण के सूतक काल की टाइमिंग……
28-29 अक्टूबर के खंडग्रास चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले यानी 28 अक्टूबर की शाम 04 बजकर 05 मिनट से लग जाएगा। धर्म शास्त्र वचन के अनुसार, सूतक काल में भोजन निवृत्ति के साथ धार्मिक कृत्य श्राद्ध आदि करना चाहिए। ग्रहण में जपा गया मंत्र हमेशा सिद्ध होता है।