Loading...

कल शिमला के समरहिल में होंगे हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव

Ankita • 8 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का चुनाव 9 सितंबर को प्रदेश शिमला के समरहिल में होगा। महासंघ के राज्य संयोजक सौरभ वैद ने बताया कि जिस तरह से सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की गई है।

इस तरह कर्मचारियों की अन्य समस्याएं भी उनके समक्ष रखकर सुलझाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला और ब्लॉक स्तरीय चुनाव हो चुके हैं। इसमें प्रदेश के विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारी चुनकर आए हैं।

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव में विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि भाग लेंगे। विभागीय इकाइयों के प्रतिनिधि भी चुनाव का हिस्सा होंगे। इसके अलावा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सदस्य और विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।